पाकिस्तान में अदालत के पास आतंकी हमला, छह की मौत
21 Feb 2017
पेशावर। पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वाह प्रांत में एक अदालत के बाहर आतंकियों द्वारा किए गए आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में कम से कम छह लोग मारे गए और 14 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक खबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा जिले में अदालत के बाहर सुरक्षाबलों ने तीन आत्मघाती बम हमलावरों को मार गिराया। तीन हमलावरों ने तांगी शहर स्थित अदालत परिसर में मुख्य द्वार के रास्ते दाखिल होने की कोशिश की। उन्होंने गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके। इसके बाद वहां तैनात सुरक्षाबलों ने जवाबी गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि दरवाजे पर हुई गोलीबारी में एक बम हमलावर मारा गया और दूसरे को अदालत में दाखिल होने पर मार गिराया गया। तीसरे बम हमलावर ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। चारसद्दा के उपायुक्त ने कहा कि न्यायाधीश और वकील सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा के कारण बम हमलावर अदालत में दाखिल नहीं हो सके। लेकिन वे परिसर में दाखिल हो गए, जो कि ‘‘तबाहीपूर्ण हो सकता था।’’ उन्होंने कहा कि खोजी और बचाव अभियान जारी है। एंबुलेंसें पेशावर से लगभग 30 किमी दूर चारसद्दा तक पहुंच गई थीं। लेडी रीडिंग अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पाकिस्तान में हाल के समय में हुए विभिन्न आतंकी हमलों के कारण सुरक्षा कड़ी की गई है। हालिया हमला पिछले कुछ समय में हुए हमलों की कड़ी का हिस्सा है। इन हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गुरुवार को, आत्मघाती हमलावर ने सिंध प्रांत की मशहूर सूफी दरगाह में 88 लोगों को मार डाला था। इस हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया और देशभर में 130 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराने का दावा किया। पिछले साल मार्च में चारसद्दा के शब्कादर इलाके में एक स्थानीय अदालत पर आत्मघाती बम हमलावर ने हमला बोला था और 17 लोगों को मार डाला था।
NEW LATEST NEWS
-
घटाकर 5.7% किया UN ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान किया
-
स्पेसक्राफ्ट, धरती की 780 दिनों तक की परिक्रमा कर वापस आया अमेरिकी वायुसेना
-
जनता के मिजाज को भांप नहीं पाया विपक्ष केरल में प्रधानमंत्री बोले,
-
लालू मामले में नीतीश की पार्टी ने मांगी पीएम मोदी से सफाई ,भाजपा- जेडीयू के बीच नहीं है सबकुछ ठीक,
-
MORNING NEWS ll नारीत्व को सलाम करता Padman और अन्य 10 बड़ी खबरें
-
MORNINGNEWS ll सुबह की 10 बड़ी खबर ll NILANJAN NEWS 2018
-
चीन की नई चल, अब इन एप्स के जरिए ले रहा भारतीय सेना के खुफिया राज की जानकारी
-
GES सम्मेलन ll भारतीय लोग सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं - इवांका ट्रंप
-
जब विजय माल्या ने ब्रिटेन की अदालत में लिया रॉबर्ट वाड्रा का नाम ll
-
लंदन: कोर्ट में पेश हुआ भगोड़ा माल्या, प्रत्यर्पण मामले पर सुनवाई हुई ll
-
स्मार्ट ट्रेन, जो पटरी पर नहीं बल्कि सड़क पर दौड़ेगी ll
-
तूफान मारिया के बाद फ्लोरिडा रवाना हुए प्यूर्तो रिको के 73000 लोग
-
कोरियाई प्रायद्वीप पर भरी उड़ान अमेरिकी बमवर्षकों ने
-
जिनता चाहे कमाओ,नहीं देना होगा इनकम टैक्स
-
BRICS में पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी कामयाबी, चीन की धरती से पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
-
उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निंदा की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने
-
डोकलाम में भारत की कूटनीतिक जीत, दोनों देश हटाएंगे अपनी-अपनी सेना
-
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप देंगे इस्तीफा || डोनाल्ड ट्रंप |
-
डोकलाम विवाद: जापान ने दिया भारत का साथ, तो बौखला गया चीन
-
ट्रंप कहें तो सही,चीन पर गिरा दूंगा न्यूक्लियर बम | अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी |
-
चीन ने दी भारत को धमकी, कहा- एक पहाड़ को हिलाना आसान है, चीनी सेना को नहीं ll
-
अमेरिका ने दिया पाकिस्तान को झटका, रोकी 350 मिलियन डॉलर की मदद ll
-
कश्मीर पर चीन की मध्यस्थता वाले फारूक अब्दुल्ला के बयान पर राहुल गांधी का करारा जवाब ll
-
यूपी असेंबली में मिला PETN एक्सप्लोसिव, योगी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग ll
-
डोकलाम पर चीन की धमकी, 'कश्मीर में घुस सकती है तीसरे देश की सेना’ ll
-
सिक्किम विवाद: चीन ने भारत दौरा करने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी की सिक्योरिटी एडवायज़री ll
-
जर्मनी में मोदी-जिनपिंग के बीच मुलाकात की संभावना कम, चीनी विदेश मंत्रालय का बयान ll
-
भारत की 'रुक्मिणी' ने पकड़ी हिंद महासागर में चीनी नौसेना की चालाकी ll
-
मोदी इफेक्ट: अमेरिका के 53 हवाई अड्डों पर भारतीयों को जांच में मिलेगी ये छूट ll Nilanjan News 2017
-
अरुण जेटली के बयान पर चीन का जवाब, ये 1962 वाला चीन नहीं है ll
-
6 मुस्लिम बहुल देशों पर ट्रंप का ट्रैवेल बैन लागू ll
-
इजरायल जाने वाले पहले भारतीय पीएम मोदी के लिए बेसब्री, मीडिया ने लिखा, जागो सबसे अहम पीएम आ रहे हैं
-
अमेरिका ने सैयद सलाउद्दीन को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया ll
-
ट्रंप ने तोड़ी 212 साल पुरानी व्हाइट हाउस की परंपरा, नहीं दी इफ्तार पार्टी ll
-
ब्रिटेन की संसद ने पारित किया ब्रेग्जिट विधेयक
-
एफबीआई ने सिख पर गोलीबारी मामले की जांच शुरू की
-
फेसबुक ने फिलस्तीन के फतह मूवमेंट का पेज किया बंद
-
पाकिस्तान में अदालत के पास आतंकी हमला, छह की मौत
-
रूस के साथ मित्रवत संबंध चाहते हैं ट्रम्प: अमेरिका
-
ट्रंप न्यायिक शाखा, उसके आदेश का सम्मान करते हैं: व्हाइट हाउस