क्रिकेट मैदान में अभ्यास करते नज़र आएं Mr. Cool धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर!
17 Jan 2020
बीसीसीआई की अनुबंध सूची से बाहर किये गये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया। झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा कि यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। बीसीसीआई की अनुबंध सूची से बाहर किये गये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच गुरुवार को झारखंड रणजी टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी रांची में अपनी घरेलू टीम के नेट अभ्यास सत्र के दौरान उपस्थित था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिये। इसी दिन बीसीसीआई ने उन्हें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर किया। झारखंड टीम प्रबंधन के करीबी सूत्रों ने कहा कि यहां तक कि हमें भी पता नहीं था कि वह हमारे साथ अभ्यास करने के लिये आ रहे हैं। यह सुखद आश्चर्य था। उन्होंने कुछ देर तक बल्लेबाजी की। झारखंड अपना अगला मैच रांची में उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। धोनी ने नौ जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।



चर्चित वीडियो
NEW LATEST NEWS