कांग्रेस उम्मीदवार केजरीवाल के खिलाफ निर्भया की मां हो सकती हैं
17 Jan 2020
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की बेटी लतिका को उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि, इन नामों के बीच कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट करके दावा किया है कि निर्भया की मां आशा देवी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की तैयारी में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जुटी है। आप ने जहां अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं आज बीजेपी की तरफ से भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान संभव है। दूसरी तरफ कांग्रेस में 70 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए बैठकों का मैराथन दौर जारी है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी कमोबेश रोजाना हो रही है। कांग्रेस नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर विशेष रणनीति बना रही है।



चर्चित वीडियो
NEW LATEST NEWS